आगामी तीर्थ यात्राएँ
रामेश्वर – कन्याकुमारी – द्वारकाधीश यात्रा दिव्य परिक्रमा की सबसे लोकप्रिय एवं विशेष धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों, ज्योतिर्लिंगों एवं पवित्र धामों के दर्शन का अद्भुत अवसर प्राप्त होता है। इस यात्रा में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी, कन्याकुमारी, श्रीशैलम, पद्मनाभस्वामी मंदिर, कांचीपुरम, मदुरई, मैसूर, हम्पी तथा अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाती है। इसके साथ ही मार्ग में आने वाले कई प्रमुख ज्योतिर्लिंगों एवं प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी इस यात्रा को अत्यंत विशेष बनाते हैं। लगभग 22 दिनों की इस आध्यात्मिक यात्रा को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आराम को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया है। सम्पूर्ण यात्रा वातानुकूलित (AC) स्लीपर कोच बस द्वारा करवाई जाती है, जिससे लंबी दूरी का सफर भी आरामदायक और सुखद बना रहता है। यात्रियों के लिए AC होटल एवं डबल बेड अटैच रूम की व्यवस्था की जाती है तथा प्रतिदिन शुद्ध एवं स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यात्रा के दौरान अनुभवी यात्रा प्रबंधकों एवं सहयोगी दल द्वारा सम्पूर्ण मार्गदर्शन एवं दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। यदि आप एक ही यात्रा में दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों, ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक धरोहरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो यह यात्रा आपके लिए एक अविस्मरणीय और पुण्यदायी अवसर है।
